
शिवपुरी। बैराड़ के सांपरारा गाव में एक व्यक्ति ने 19 खंभों पर अवैध रूप से लगाकर बिजली की सप्लाई शुरू कर दी। बिजली कंपनी की रिपोर्ट पर बैराड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचा शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सप्लाई केंद्र बैराड़ के सहायक प्रबंधक अविनाशचंद्र दोहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम दुल्हारा के चंपालाल का 25 केवी ट्रांसफार्मर 11 केवी हरियाखेड़ी पंप लाइन पर स्थापित है। ब्रखभानसिंह यादव पुत्र सोनेराम यादव निवासी ग्राम नैनागढ़ सांपरारा ने चंपालाल के ट्रांसफार्मर से 13 पोल की 11 केवी लाइन व 6 पोल एलटी लाइन अवैध रूप से खड़ी कर ली। चक करने में लाइन में करंट चालू मिला। पुलिस ने ब्रखभान यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment