Press "Enter" to skip to content

महिला को जेठ देता है दुष्कर्म करने एवं करवाने की धमकी , छेड़छाड़ का केस दर्ज है जेठ पर / Shivpuri News

शिवपुरी. खबर शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली करौंदी कॉलोनी से है. यहाँ हम आपको बता दें कि करौंदी में रहने वाली महिला को उसके ससुर और जेठ एवं सास के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है और मारपीट की जाती है वही जेठ ने दुष्कर्म करने की एवं करवाने की धमकी भी महिला को दे डाली.

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने एसपी से गुहार लगाई है कि महिला को ससुर जेठ एवं सास के द्वारा प्रताड़ित किया जाता हैं. और लाठी एवं लात घूसो से मारपीट की जाती है वहीं महिला ने बताया कि जेठ पर वह पूर्व में भी केस लगा चुकी है जिस पर 354 का केस दर्ज है और वह कोर्ट में विचाराधीन है बताना होगा कि उसके लिए राजीनामा के लिए दबाव बनाया जाता है कल जब महिला अपने घर पर बर्तन साफ कर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाली लड़की उसके घर पर थी और महिला का मोबाइल बज रहा था तो उस पर लड़की डांस कर रही थी तभी जेठ आया और लड़की को भगा दिया और महिला से गाली देने लगा और कहा कि अगर तू नहीं मानी तो दुष्कर्म करूंगा और दूसरों से भी करवाऊंगा जिसका विरोध महिला ने किया महिला ने बताया कि पहले भी जेठ पर 354 छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा चुकी हूं इसका कोर्ट में केस चल रहा है उसी एवज में राजीनामा करने के लिए लगातार दबाव बनाते रहते हैं पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है इसलिए एसपी से महिला ने गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!