शिवपुरी।. खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है. यहाँ हम आपको बता दें कि ग्राम बुडानपुर थाना बामोरकला के युवक कल्याण सिंह ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि 26 तारीख को वह अपने गांव में खेत पर था तभी गांव से लगभग खेत की दूरी 2 किलोमीटर है और गांव का ही युवक आया और घर आकर माता-पिता की उपस्थिति में ₹12000 नगदी 5 क्विंटल सरसों 10 क्विंटल गेहूं लूटकर ले गया.
जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह पुत्र भगुन सिंह कुशवाह निवासी बुडानपुर थाना बामोरकला ने बताया कि 26 तारीख को वह अपने घर से 2 किलोमीटर दूर खेत पर था तभी गांव का ही धारू सिंह पुत्र धीरज सिंह कुशवाह आया और पुलिस की मिलीभगत से घटना को अंजाम दे गया बताना होगा कि सुबह 10 बजे के करीब जब घर पर माता-पिता अकेले थे जो कि चलने फिरने में असमर्थ हैं तभी धारू सिंह पुत्र धीरज कुशवाह ने माता पिता के साथ मारपीट की एवं माता पिता को कट्टा दिखाकर ₹12000 नगदी और 5 क्विंटल सरसों 10 क्विंटल गेहूं लूटकर ले गया जिसकी शिकायत करने जब फरियादी थाने गया तो थाने पर ₹5000 की मांग की गई जो कि कल्याण सिंह कुशवाह के द्वारा दे दिए गए लेकिन फिर भी उसकी शिकायत नहीं ली गई जब उसने पैसे वापस मांगे तो जितेंद्र दीवान ने उसे वहां से भगा दिया जिसके बाद आज एसपी से गुहार लगाई है. मना जाए तो धारू कल्याण का खास भतीजा हैं, और धारू अपना ज़मीन का हिस्सा मांगता हैं लेकिन कल्याण नहीं देना चाहता, इसके एवज में धारू अपने हक़ का सामान उठा कर ले गया, धारू की उम्र 14 साल हैं, और कल्याण धारू पर केस लगवाना चाहता हैं.






Be First to Comment