भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मयंक दीक्षित को गुना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ कृष्णपाल सिंह यादव ने शिवपुरी जिले का महाविद्यालय गतिविधि के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है मयंक दीक्षित ने ये उपलब्धि बहुत कम उम्र में हासिल कर ली है पूर्व में मयंक दीक्षित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिवपुरी जिले के जिला संयोजक भी रहे है और समय समय में चुनाव में पार्टी के लिए कार्य करते आए है मयंक दीक्षित को चुनाव प्रबंधन में महारथ हासिल है पूर्व में पृथ्वीपुर चुनाव में विस्तारक निकले व वहा भी उपलब्धि हासिल की शहर के राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र से बधाई लगातार मिल रही है व युवाओं में एक अलग सा जोश आ गया है मयंक दीक्षित का कहना है कि वे महाविद्यालय में नव मतदाता को जोड़ने का कार्य करेंगे व छात्रों व युवाओं के हित में कार्य करते हुए उनकी हर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे ।
मयंक दीक्षित बने सांसद प्रतिनिधि / Shivpuri News




