शिवपुरी। पति-पत्नी के विवाद के चलते जमानत याचिका की सुनवाई लंबी खिंचती जा रही है। इसको खत्म करने के लिए कोर्ट ने अब शिवपुरी एसपी को पति और पत्नी के दावों की जांच का जिम्मा दिया है। दरअसल, दहेज प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सूर्यकांत भार्गव ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की। कोर्ट ने ये कहते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी कि आरोपी की पत्नी ने महिला पुलिस थाने में एक आवेदन दिया और पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया। पति ने फिर से जमानत याचिका दायर करते हुए बताया कि पत्नी ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पति के द्वारा थाने के आवक-जावक रजिस्टर की जानकारी का हवाला दिया गया। इस मामले में जब कोर्ट ने पत्नी ने जवाब मांगा तो उसकी ओर से आरटीआई में प्राप्त जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अनुसार पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने एसपी शिवपुरी को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।
पति-पत्नी के आरोप की जांच का जिम्मा एसपी को सौंपा / Shivpuri News




