आमोला पुल पर महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत अमोला पुल के नीचे महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह महिला कौन है इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने महिला की पहचान करने के लिए आसपास के थानों में सूचना कर पतारसी शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार 6 मई को सुबह के समय लोगों ने अमोला पुल के नीचे एक महिला की लाश को देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका—मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि महिला की लाश दो दिन पुरानी लग रही है और उसकी उम्र करीबन 22 से 25 वर्ष के बीच होगी। मृतक महिला पीले कलर का ुर्ता, काले कलर का जींस पहने हुए हैं। हुलिया व रंग सांवला, चेहरा गोल उचाई करीबन 5 फीट 2 इंच की है। महिला यहां केसे पहुंची इसका पता नहीं चल सका है।