पुरानी पेंशन लागू करे सरकार, मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2004 से प्रारंभ की गई नई पेंशन स्कीम बाजार पर आधारित है। इसे बंद करके मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करे। इस मांग को लेकर आज मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सचिव अजमेर सिंह यादव व तहसील अध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संघ के मुकेश आचार्य, गजेन्द्र यादव, योगेश मिश्रा, गोपाल गौड़, महेश तिवारी, भजन कुशवाह, पीसी गुप्ता, गोपाल जैमिनी, प्रेम नारायण, कपिल नामदेव, वैजनाथ, फतेह सिंह गुर्जर, दर्शन शिवहरे, शत्रुघ्न तोमर, के के भार्गव, सुरेंद्र शर्मा, विकास पाठक, मोनू ओझा , नवल सिंह, घनश्याम वर्मा,अलंकार आँगलेकर, वकील मोहम्मद, जतिन ठाकुर, सुल्तान सिंह, दीपक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।