
शिवपुरी। विगत दिवस किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुंचे जहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। विगत महीनों कोरोना काल के चलते असमय मृत्यु को प्राप्त होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के घर सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे और घर वालों को ढाढस बंधाया। इस मौके पर उनके साथ पीसीबी चेयरमैन बासित अली रहे। इस दौरान वह एपी एस चौहान, बबलू वर्मा, शिव प्रताप सिंह कुशवाह के यहां शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। उनके साथ सीसीवी चेयरमैन बासित अली, किसान कांग्रेस महासचिव लालू रघुवंशी, लालू गुर्जर,अजय प्रताप रुहानी,राजेन्द्र गुर्जर शामिल थे।






Be First to Comment