
शिवपुरी। मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 9 व 10 अक्टूबर को इंदौर में राज्य स्तरीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें शिवपुरी जिले से असलम पठान, अरमान पठान, भावना शर्मा इन तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन कर 3 मेडल अपने नाम किए। जिसमें स्ट्रांग मेन एकेडमी के संचालक असलम पठान ने 74 किलो सीनियर केटेगिरी में 135 किलो वजन उठाकर अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अरमान पठान ने 59 किलो सब जूनियर वैट केटेगिरी में 107 किलो वजन उठाकर अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।






Be First to Comment