Press "Enter" to skip to content

झगड़कर घर से निकला युवक, तीसरे दिन शव करबला में मिला / Shivpuri News

शिवपुरी। घर से झगड़ा करके निकले युवक का तीसरे दिन करबला में शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। राजेंद्र उर्फ राजू 35 वर्ष पुत्र भगवानलाल माहौर निवासी फक्कड़ कॉलोनी की लाश करबला में उतराती मिली है। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। छानबीन के बाद मृतक की पहचान राजेंद्र माहौर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र घर पर 10 अक्टूबर की रात 10 बजे झगड़ा करके चला गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला और शव करबला में मिला।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!