
शिवपुरी। मध्यप्रदेश पॉवर लिफ्टिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी की भावना शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं शिवपुरी में उन्हें पहला स्थान हासिल हुआ है। भावना शर्मा डिप्टी रेंजर नवलकिशोर शर्मा एवं ममता शर्मा की बेटी है। भावना शर्मा के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें शिवपुरीवासियों ने बधाईयां दी है।






Be First to Comment