
साहब..! मुझे मिली प्रेम विवाह करने की सजा, माता-पिता ने षडयंत्र कर बता दिया नाबालिग, पति जेल में, आ गई भूखाें मरने की नौबत
शिवपुरी। पलक राजपूत पत्नी राहूल राजपूत निवासी कोठी नं.40 के पास शिवपुरी ने जनसुनवाई में अपनी गुहार लगाते हुए बताया कि उसने राहुल से अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। परंतु मेरे माता-पिता को यह पसंद नहीं था और उन्होंने पुलिस को गलत जानकारी देेकर मुझे नाबालिग बता दिया और पति पर केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि मेरे पास बालिग होने के सभी दस्तावेज मौजूद हैं लेकिन पुलिस ने मेरी कोई सुनवाई नहीं की। पति के जेल में होने के कारण हमारी आर्थिक िस्थति अत्यंत खराब हो गई है और भूखों मरने की नौबत आ गई है। अत: हमारी मदद की जाए।
पलक ने बताया कि उसके राहुल के जेल चले जाने के कारण उसे व उसकी ससुराल वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ससुर की दोनों किडनी खराब हैं, सासू मां भी हालत खराब रहती है और कोरोना संक्रमण की वजह से देवर विवेक राजपूत की मौत हो चुकी है। परिवार आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है। पलक ने बताया कि वह 6 माह की गर्भवती है और ऐसे में वह कोई भी काम करने में सक्षम नहीं है। इसलिए मेरे पति की जमानत करवाई जाए और उनके ऊपर लगे झूठे आरोप को असत्य करार देकर न्याय दिलवाया जाकर आर्थिक सहायता दी जाए।






Be First to Comment