Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री सिसौदिया कल शिवपुरी में / Shivpuri News

शिवपुरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एक दिवसीय प्रवास के दौरान 20 अप्रैल को शिवपुरी में आएगें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी पहुंचेगे। दोपहर 01.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में समस्त विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 02.30 बजे कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में अमृत सरोवर योजना की समीक्षा, दोपहर 03 बजे रोगी कल्याण समिति की समीक्षा बैठक, दोपहर 3.30 बजे जिला पर्यटन बोर्ड की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। सांय 04 बजे सर्किट हाउस शिवपुरी में आमजन से चर्चा करेंगे। सांय 04.40 बजे शिवपुरी में प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा के यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सांय 05 बजे शिवपुरी से बदरवास के लिए प्रस्थान करेंगे और जलाभिषेक योजना एवं अमृत सरोवर योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत बदरवास से गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!