Press "Enter" to skip to content

दबंगों ने बुजुर्ग के मकान और जमीन पर कब्जा किया, पीट कर घर से बाहर निकाला, बोला- सुनवाई नहीं हुई तो करूंगा आत्महत्या / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी की नरवर तहसील के मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले बुजुर्ग के मकान पर एक दबंग ने कब्जा कर लिया। उन्हें डरा धमका कर गांव से भगा दिया। दबंग की दबंगई से परेशान बुजुर्ग माता-पिता ने अपने शिवपुरी में रहने वाले बेटे के साथ कलेक्टर में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे। शिकायत करने पहुंचे महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है जिसके बाद उसकी माता और उसके चाचा नरवर तहसील के मगरोनी चौकी क्षेत्र के ग्राम पारागढ़ में रहते थे जहां गांव के दबंग पंचम सिंह रावत ने उनके मकान और जमीन पर कब्जा कर लिया। जब उसे बुजुर्गों ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट कर दी और थाने पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है जिसके बाद उसके चाचा चाची जान बचाकर शिवपुरी आए हैं। महेंद्र रावत ने बताया कि वह शिवपुरी रहता है परंतु वह दबंग पंचम सिंह रावत और उसके भाइयों के डर से गांव नहीं जाता है और अब वर्षों से गांव में रह रहे चाचा चाची को मारपीट कर घर से भगा दिया है। ऐसी स्थिति में मगरोनी चौकी सहित नरवर थाने में भी शिकायत करने पर जान का खतरा बना हुआ है। इसी के चलते आज वह कलेक्टर से मदद की गुहार एवं अपराधी पर कार्यवाही की करने का आग्रह करने अपने बुजुर्ग मां और चाचा को लेकर पहुँचा है।

नहीं हुई सुनवाई तो कर लेंगे आत्महत्या

महेंद्र रावत ने बताया कि दबंग पंचम की पहले भी शिकायत की गई है। परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। आज वह आखरी बार कलेक्टर से शिकायत करने आया है इसके साथ ही वह एक आखरी शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी करेगा। अगर उसकी फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने बुजुर्ग माता और चाचा के साथ आत्महत्या कर लेगा।

नरवर थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि शिकायती आवेदन नहीं आया है फिर भी अगर ग्राम पारागढ़ में घटना हुई है जानकारी मिलाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!