Press "Enter" to skip to content

दुकान के बाहर खड़ी बाइक से बैग सहित 30 हजार रुपए चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर नगर में एक ग्राहक बैंक से 30 हजार रुपए निकालकर लाया और बैग में रखकर दकान में अंडरवियर खरीदने चला गया। बाइक पर रखा बैग अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रामकिशाेर तिवारी पुत्र रामदास तिवारी निवासी चांदनी चौक पिछोर सोमवार को दिन मं 1 बजे बैंक गया और खाते से 30 हजार रुपए निकालकर बैग में रख लिए। बाइक से चलकर चाधरी कलेक्शन दुकान में अंडरवियर खरीदने चला गया लेकिन अपना बैग बाइक पर ही टंगा छोड़ गया। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने मौके का फायदा उठाया बैग उठाकर भाग गया। रामकिशोर वापस लौटा तो बाइक से बैक गायब था। पिछोर थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!