
शिवपुरी। हर साल की तरह इस बार भी मां पीतांबरा भक्त समिति द्वारा पीतांबरा पीठ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। समिति के दीपक अरोरा ने बताया कि इस बार पीतांबरा पीठ पर 13वां विशाल भंडारा किया गया। भंडारे से पहले कन्या पूजन किया इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भंडारे में हजारों भक्तजनों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं बीजेपी के कार्यकताओं ने आयोजन के लिए समिति के सदस्याें को सम्मनित किया।






Be First to Comment