Press "Enter" to skip to content

बसस्टैंड की हालत बत्तर: जनता को तालाब से गुजरना पड़ता हैं ,प्रशासन का नही हैं ध्यान | Shivpuri News

ढाई करोड़ की लागत से बने बस स्टैंड पर पानी निकासी का नही हैं इंतजाम
शिवपुरी। शहर के पोहरी रोड पर नवीन बस स्टैंड का निर्माण आरंभ से ही सवालों के घेरे में रहा है। निर्माण के दौरान ही छत गिर गई थी। इसमें मजदूर घायल हो गए थे। वहीं निर्माण भी घटिया होने से बस स्टैंड के विशाल परिसर में भी पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया गया। हालात यह हैं कि जरा सी बारिश में ही परिसर पानी से लबालब हो जाता है। आजकल भी जैसे ही बारिश हुई बस स्टैंड पर पानी के बीच से होकर यात्रियों को जाना पड़ा। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ लोगों ने पानी में ही ऑटो को बुलाकर बस से सामान निकालकर रखा। पैसेंजरों का कहना हैं कि शिवपुरी बस स्टैंड की तरफ प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि एक अन्य यात्री ने कहा कि जरा सी बारिश में ये हाल है, अगर कई दिन बारिश होती रहे तो बस स्टैंड टापू न बन जाए।
थोड़ी सी बारिश से बसस्टैंड परिसर छोटे से तालाब के रूप में परिबर्तित हो जाता हैं। यात्रियों को मजबूरी के कारण पानी से ही निकलना पड़ता हैं क्योंकि पूरा रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता हैं प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा हैं। शायद अधिकारियो को इस परेशानी का सामना नही करना पड़ रहा इसलिए उन्हें जनता की कोई चिंता नही हैं। जनता ने नेताओ को चुना लेकिन आज वही नेता प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!