
शिवपुरी। खबर परिच्छा से आ रही है यहां रहने वाले कैलाश ओझा के नाती छोटू उम्र 2 वर्ष की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
ज़ानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को बच्चा अपनी मां के साथ कुएं पर नहाने गया था, तभी उसकी मां उसको नहला कर कपड़े धोने लगी तभी छोटू पास खेलने लगा, तभी अचानक वह कुएं में गिर गया।
जब उसकी माँ ने गिरने की आवाज़ सुनी तो तुरंत ही कुएं के पास आई और बच्चे को कुएं में गिरा देख कर चीख पुकार मचाने लगी
जिसको सुन कर एक युवक आया और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला, जहां परिजन उसको जिला चिकित्सालय शिवपुरी लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।






Be First to Comment