शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अस्पताल रोड पर एक बुलट ने साइकिल सवार में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गया।
फरियादी शिशुपाल जोशी पुत्र स्व. मोतीलाल 48 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी ने बताया कि वह अपनी साइकिल से जिला अस्पताल भाई को खाना देने जा रहा था तभी तात्याटोपे गेट के सामने रोड पर पीछे आ रही बुलट क्र. MP 33 MK 0551 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैं जमीन पर गिर गया और सिर, हाथ व पैर में चोट आई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment