Press "Enter" to skip to content

पानी प्‍लांट चलाने वाले पर जानलेवा हमला, प्‍लांट की तोड़फोड़, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नबाव साहब रोड प्रज्ञा बाल मंदिर हाईस्कूल की दुकान के सामने दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक—दूसरे पर लाठी, फावड़े व सरिया से हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं

 

मैं दुकान से पुडिया लेने गया था तभी बोल दिया हमला

एक पक्ष के फरियादी जाकिर पुत्र आजाद शाह 24 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी लक्ष्मीबाई रोड ने बताया कि 18 मार्च को दोपहर के समय वह नबाव साहब रोड पर स्थित परचूने की दुकान पर पुडिया लेने गया था तभी वहां बंटी वर्मा, वीरू वर्मा व विक्की ओझा, अवधेश ओझा आ गए और गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो बंटी, वीरू, विक्की, अवधेश ने सरिया, फावड़े व लाठियों से हमला कर दिया जिससे मेरे शरीर में जगह—जगह चोटें आई हैं।

 

बच्चे खड़ी पानी की गाड़ी से टकरा गए, समझाया तो उनके परिजनों ने बोल दिया हमला

दूसरे पक्ष से शिकायत दर्ज कराते हुए फरियादी मुकेश उर्फ बंटी वर्मा पुत्र नारायणसिंह 47 वर्ष निवासी नबाव साहब रोड हरिजन थाने के पीछे ने बताया कि मैं जहां रहता हूं वहां मेरा पानी का प्लांट लगा हुआ है। बीते रोज अपने आफिस पर बैठा हुआ था तभी दो बच्चे साइकिल से खड़ी पानी की गाड़ी में घुस गए तो मैने उन बच्चों को समझाया कि बेटे देखकर चला करो कहीं लग ना जाए ये रोड है। बस इतना समझाकर मैं अपने आफिस पर वापस जा ही रहा था तभी पास में परचूने की दुकान पर खड़े तीन व्यक्ति छोटू , जाकिर, कल्लू गाली—गलौंज करने लगे और कहा कि बच्चों को क्यों डाटा इसी बात को लेकर तीनों मुझसे हाथापायी करने लगे और रोड से पत्थर उठाकर मारने लगे और मेरी बाइक तोड़ दी व सीसीटीव्ही कैमरे भी तोड़ दिये तथा फैक्ट्री में अन्दर घुसकर शीशे फोड़ दिए जैसे ही मैं फैक्ट्री के अन्दर गया तो तीनों ने मेरी डण्डे, सरिया से मारपीट कर दी और उनके साथी राजू, साकिर, हासिक, सुल्तान आ गए और उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए जिससे मेरे शरीर में चोटें आई। घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले लोग आ गए जिन्होंने मुकेश को बचाया। जाते—जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!