मोहरसिंह की रास्ता रोककर मारपीट, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। फरियादी मोहर सिंह पुत्र रामसेवक जाटव 36 साल निवासी भगवंतपुरा रोड पिछोर ने  अपनी पत्नि जयकुंवर के साथ थाना आकर शिकायत दर्ज करवाई कि 16 मार्च को रात 10 बजे करीब की बात है। मेरा मकान बन रहा है उसे देखने गया था तभी रास्ते में महेश कोली व रामबाबू कोली निवासी नई बस्ती के मिले बोले कि क्यों रे कहा जा रहा है। जिस पर कहा कि मेरा मकान बन रहा है उसे देखने जा रहा हूं। इसी बात पर दोनों गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने लात—घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।