शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के खरीद फरोख्त की राजनीती को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी मप्र में ‘लोकतन्त्र सम्मान दिबस’ मना रही है। पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि शिवपुरी जिला मुख्यालय पर इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी इसके बाद गांधी आश्रम पर झण्डावंदन कर गांधीजी एबं अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण गांधीजी के भजनों का गायन किया जायेगा तथा कमलनाथ जी के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। सभी कांग्रेसजनों से 20 मार्च को सुबह 10:30 बजे गांधी आश्रम पर इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील जिला कांग्रेस ने की है।
पूरे मध्य प्रदेश में जिलास्तर पर लोकतन्त्र की हत्या के विरोध में “लोकतन्त्र सम्मान दिवस” मनाया जा रहा है।






Be First to Comment