Press "Enter" to skip to content

इंटरव्यू देने ग्वालियर जा रहा युवक शिवपुरी से गुम, मोहना नदी में मिली लाश / Shivpuri News

शिवपुरी । गुना जिले के राघौगढ़ साडा कॉलोनी निवासी एक युवक घर से इंटरव्यू देने के लिए ग्वालियर के लिए निकला लेकिन वह रास्ते में ही शिवपुरी उतर गया। अब युवक का कोई सुराग नहीं लग रहा है। युवक के पिता बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और बेटे को ढूंढने के संबंध में आवेदन दिया है। देर शाम उसकी लाश मोहना नदी में उतराती मिली।

रधौगढ; निवासी सुमित भार्गव पुत्र रविन्द्र भार्गव उम्र 32 साल मंगलवार की सुबह गुना से कमला बस में सवार होकर ग्वालियर एक प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन सुमित ग्वालियर जाने की बजाय शिवपुरी ग्वालियर वायपास पर ही बस से उतर गया। इसके बाद वह न तो ग्वालियर इंटरव्यू देने पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। उसका मंगलवार की सुबह से ही कोई सुराग नहीं लग रहा है मोबाइल स्विच ऑफ है। सुमित के पिता के अनुसार इस संबंध में जब उन्होंने बस के कंडक्टर से बात की तो उसने भी रविंद्र भार्गव को यही बताया कि वह ग्वालियर बाइपास पर उतरा था। जब उसने लड़के से कहा कि टिकिट ग्वालियर का है, आप यहां क्यों उतर रहे हैं तो उसने कहा कि मुझे यहीं उतार दो। बुधवार को युवक के पिता एसपी राजेश सिंह चंदेल से मिले और उनसे बेटे को ढूंढने के संबंध में गुहार लगाई। पुलिस ने जब लापता युवक की तलाश शुरू की तो पता चला कि आज एक युवक की लाश मोहना नदी में उतराती मिली है। उसकी पहचान सुमित भार्गव के रूप में हुई। स्वजन उसकी लाश को पीएम के लिए ग्वालियर ले गए।

सीसीटीवी कैमरे में दिखा पैदल जाते हुएः रविन्द्र भार्गव जब शिवपुरी पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने ग्वालियर बाइपास स्थित सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। सीसीटीवी कैमरों में सुमित सुबह 10ः06 बजे पैदल-पैदल पोहरी बस स्टैंड की तरफ ही जाते हुए दिखाई दिया है। उसके मोबाइल की लोकेशन की करें तो सुमित के मोबाइल की आखिरी लोकेशन रात 10ः16 बजे कमलागंज क्षेत्र की दिखी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!