शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के शिवपुरी-पोहरी रोड पर बुधवार रात डंपर ने बाइक सवार काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 55 साल के पूरन जाटव निवासी जाखनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर भी संतुलन बिगड़ने के चलते पलट गया।
जानकारीनुसार जागनोद निवासी पूरन, पुत्र अर्जुन जाटव बाइक से अनराय की होली में शामिल होने शिवपुरी के लिए निकला था। इसी बीच शिवपुरी से पोहरी जा रहे अनियंत्रित गिट्टी से भरे डंपर ने मधुवन होटल के पास उसे चपेट में ले लिया।
हादसे में पूरन जाटव बुरी तरह से जख्मी हो गया, वहीं गिट्टी से भरा डंपर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुंची सिरसौद थाना पुलिस घायल पूरन जाटव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने पूरन को मृत घोषित कर दिया। सिरसौद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment