Press "Enter" to skip to content

13 पार्षदों के मतों के साथ पदमा संदीप माहेश्वरी बनी नप नरवर अध्यक्ष, दो कांग्रेसियों ने भी दिया समर्थन / Shivpuri News

शिवपुरी। हाईकोर्ट के आदेश पर नरवर में नगर परिषद के चुनाव बीते रोज आयोजित किए गए। इस चुनाव में भाजपा के चार व कांग्रेस के चार प्रत्याशी विजयी हुई थे। वहीं बसपा का एक व निर्दलीय 6 प्रत्याशी वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर आए थे।
चूंकि इस बार वार्ड पार्षदों को ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करना था। इसलिए अध्यक्ष बनने के लिए बीजेपी द्धारा पूरे जोर—तोड़ से प्रयास करना शुरू कर दिए गए। चुनाव के बाद ही जीते हुए प्रत्याशी अघोषित रूप से अपहृत कर लिए गए और उनको किसी होटल में जाकर ठहरवाया गया और उनकी सारी सुख—सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया था। वहीं कांग्रेस इस चुनाव में अपना अध्यक्ष बनाने के लिए कोई भी गणित नहीं बैठा पाई। नतीजा यह हुआ कि आज हुए अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी पदमा संदीप माहेश्वरी को विजयश्री हासिल हुए। उन्होंने 15 में से 13 मत हासिल कर यह विजयश्री हासिल की। खास बात यह रही कि इन मतों में दो कांग्रेसियों के भी मत थे जिससे पता चलता है कि कांग्रेस में कितनी एकता है कि उनके चुनाव चिन्ह से विजयी होकर आए पार्षदों ने भी बीजेपी को अपना मत दिया। संदीप पदमा माहेश्वरी के अध्यक्ष बनने पर लोगों ने बधाईयां देना शुरू कर दी है वहीं ढोल—नगाड़ों के साथ लोग नाचते—गाते नजर आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!