
शिवपुरी। खबर जिला अस्पताल से आ रही है। यहां एक रिटायर फौजी ने गरीब बीमार मजदूर की मदद की। जानकारी के अनुसार जयहिंद एंटरप्राइजेज पर जितेंद्र रजक निवासी शांति नगर पल्लेदारी का काम करता है। बीते दिनों उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। यहां बता दें कि जितेंद्र के तीन छोटी—छोटी बच्चियां है और परिवार में उसके अलावा पालन—पोषण करने वाला कोई नहीं है। जितेंद्र की तबीयत के बारे में जब पड़ौसी विनोद कुशवाह को पता चला तो उन्होंने जय हिंद इंटरप्राइजेज के संचालक रिटायर फौजी विशाल जोशी को दी। खबर मिलते ही विशाल जोशी उनके घर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद बताया कि जितेंद्र के दोनों फेंफड़े खराब हो गए हैं जिसे इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है गरीब बीमार शुरू शुरू से बंधानी का काम करता है जिसके कारण उसको इतनी खतरनाक बीमारी हुई है। मजदूर की ऐसी हालत देखकर विशाल न सिर्फ उसका इलाज करा रहे हैं बल्कि उसके घर राशन—पानी की भी व्यवस्था की। यहां बताना होगा विशाल जोशी विद्या मंदिर सेवा अर्थ संस्था चलाते हैं और इंडियन ऑर्गेनाइजेशन में भी हैं।
अगर कोई व्यक्ति गरीब बीमार व्यक्ति का उनकी बच्चीयों की मदद करना चाहता है तो विशाल जोशी (जय हिंद इंटरप्राइजेज) 94782 29565 पर सम्पर्क कर सकता है।






Be First to Comment