Press "Enter" to skip to content

ससुरालियों ने बहू को अपनाने से इंकार किया, भाई छोड़ने गया तो दोनों की कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कोठी में भाई—बहन की मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल महिला को उससे ससुरालियों ने निकाल दिया था जब वह भाई के साथ वापस आई तो उन दोनों की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार नेपालसिंह पुत्र दयाराम पाल 32 वर्ष निवासी ग्राम जनौदा थाना देहात जिला अशोकनगर ने अपनी बहन सोनम के साथ थाना आकर शिकायत दर्ज करवाई कि 14 मार्च को दोपहर के समय वह अपनी बहिन सोनम को छोड़ने उसकी ससुराल ग्राम कोठी आया था और मैंने (लालाजी) प्राणसिंह से कहा कि मेरी बहिन से झगडा क्यों करते हो इसी बात पर से प्राणसिंह व उसके छोटे भाई ब्रजेश पाल ने मुझे व मेरी बहिन को घर से बाहर निकाल दिया व गाली—गलौंज करने लगे।  जग गाली देने से मना किया तो डण्डे से मेरी व मेरी बहिन सोनम की मारपीट की। मौके पर मौजूद पप्पू केवट व अभिषेक पाल ने घटना देखी व बीच बचाव किया। प्राणसिंह व उसके भाई ब्रजेश पाल ने कहा कि आज तो इन लोगों ने बचा लिया आयन्दा इधर आया तो जान से खत्म कर देगें। फिर मैं डर के कारण अपनी बहिन को लेकर अपने घर ग्राम जनौदा चला गया था। घटना के अगले दिन नेपाल बहन के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!