Press "Enter" to skip to content

फसल काटने के विवाद पर पिता को पीट—पीट कर किया अधमरा / Shivpuri News

रन्नौद। कोलारस‎ रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिक‎ पुर में दो पुत्रों ने मिलाकर खेत में‎ खड़ी सरसों की फसल को हम‎ काटेंगे पिता के विरोध करने पर‎ मारपीट कर दी है। पुलिस ने‎ फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों पुत्रों‎ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया‎ है।‎ जानकारी के अनुसार फरियादी ‎सलीम (6) पुत्र कासिम खान‎ निवासी ग्राम मुबारिकपुर ने रिपोर्ट ‎ ‎ लिखाई है कि मेरे यहां पांच बेटे हैं। ‎ ‎ इसमें बड़ा बेटा राजू व तीसरे नंबर‎ का फिरोज मुझसे अलग रहते हैं।‎ गत दिवस रात करीब 9 मैं खाना ‎ ‎ खाकर घर के बाहर खटिया पर‎ लेटा हुआ था। तभी दोनों बेटे‎ आकर बोले कि सरसों की फसल‎ तुम नहीं काटेंगे, उसे हम काटेंगे‎ जब मैंने कहा कि अभी मेरे दो‎ लड़के कुंवारे हैं, मैं उनका विवाह‎ ‎करने के बाद ही तुम्हें जमीन बांटूंगा‎ तो राजू व फिरोज ने मुझसे गालियां‎ देते हुए लाठियों से मारपीट कर दी।‎ इससे मेरे दाहिने हाथ की बाजू‎ सहित अन्य जगह खून निकालने से‎ मैं चोटिल हो गया हूं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!