बैराड़। तहसील में पदस्थ पटवारी को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम राजन बी नाडिया ने हल्का क्रमांक 120 गाजीगढ़ पटवारी विनय सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है। पटवारी को निलंबित हल्के पर नियमित उपस्थित नहीं रहने एवं ग्रामीणों की शिकायतों पर निलंबित किया गया है। पटवारी विनय सिंह द्वारा पोर्टल पर दर्ज टीएल एवं अन्य आदेशों के संबंध में लापरवाही करने व मुख्यालय पर लगातार नहीं रहने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर एसडीएम द्वारा निलंबित कर पोहरी तहसील में अटैच किया गया है।
शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी राजपूत निलंबित / Shivpuri News




