Press "Enter" to skip to content

आम रास्ते को जबरन किया बंद तो दो पक्षों में मारपीट, घटना के बाद पहुंचे कलेक्ट्रेट / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे लालाराम, लक्ष्मण सिंह, निवासी वार्ड नंबर 12 शिवपुरी ने बताया कि वह न्यू बस स्टैंड पोहरी बाईपास के पास रहते हैं 13 मार्च को नारायण सिंह कुशवाह, शिवकुमार, बालू पत्नी शिव कुमार, मोहन एवं तरुण पुत्र शिवकुमार लाठी लोहागी लेकर आए और उन्होंने हमारे आने जाने का रास्ता बंद कर दिया। जब हमने कारण पूछा तो सभी ने मिलकर हमारी मारपीट कर दी । इस मारपीट का वीडियो भी हमारे पास है। मारपीट के दौरान एक महिला जिसका नाम बालू है वह कह रही थी कि उसका पति कलेक्टर के यहां नौकरी करता है वह सबको झूठे केस में फंसा कर बंद कर दूंगी। उक्त महिला द्वारा पूर्व में भी महिला थाने में मारपीट वह छेड़छाड़ का किस दर्ज करवाया गया है अधिकारियों को लालाराम ने बताया कि रास्ता बंद हो जाने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए रास्ते को खुलवा है और सारे विवादों की जड़ शिवकुमार जोकि कलेक्ट्रेट कार्यालय में चपरासी है उस पर कार्रवाई कर निलंबित किया जाए।

 

वहीं माले को लेकर दूसरे पक्ष के मोनू कुशवाह का कहना है कि वह व उसके मातापिता रात में घर में बैठकर चाय पी रहे थे तभी वहां घनश्याम कुशवाह , पूरन कुशवाह, लालाराम कुशवाज, जगदीश कुशवाह एक राय होकर आए और गालीगलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो हम पर पत्थर व लातघूसों से हमला कर दिया जिससे हमारे सिर व शरीर में अन्य जगह चोटें आई। उक्त लोगों ने जान से मारने की भी धमकी दी। मामले को लेकर पुलिस में भी आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आप हमारी सुनवाई कर मामले में कार्रवाई करवाएं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!