Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप – भाजपा ने 10 लाख व कार का लालच देकर खरीदा पार्षदों को/ Shivpuri News

शिवपुरी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि अभी हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश पर नरवर में नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न हुए। 15 वार्डों में हुए चुनाव में 44 सीटें भाजपा व कांग्रेस को मिली और 6 निर्दलीय प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद की सीट पर कब्जा कर लिया। वहीं 1 सीट बसपा के खाते में भी आई। श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि 17 मार्च को अध्यक्षव उपाध्यक्ष के लिए मतदान होना है लेकिन भाजपा ने अपने धन व बल का प्रयोग करते हुए जीते हुए पार्षदों का अघोषित अपहरण कर लिया है और वह अपने घर पर न होकर भाजपा के कब्जे में है। अब भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में अपना अध्यक्ष बनाना चाहती है इस​के लिए जीते हुए पार्षदों को एक कार व 10 लाख रूपए नकद देने का लालच देकर अपने साथ ले गए हैं।

 

श्रीप्रकाश बोले, 10 लाख से शुरू हुई बोली 20 लाख तक पहुंची

 

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने भाजपा पर निर्दलीय पार्षदों की खरीद फरोख्त पर आरोप लगाए हैं। इसमें सरकार भी खूब मदद कर रही है। श्रीप्रकाश शर्मा का कहना है कि भाजपा द्वारा निर्दलीय पार्षदों की बोली लगाई है। बोली 10 लाख से शुरू कर 20 लाख तक लगाई गई है। इसके साथ ही दिए गए ऑफर में एक कार सहित 10 लाख रुपए शामिल हैं। हम अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे चाहे उसे कितने भी वोट मिले। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का है कि जो अध्यक्ष करोड़ों रुपए खर्च करके बनेगा उसकी मंसा लूटने की रहेगी और वह लूटेगा भी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!