Press "Enter" to skip to content

 साहब …! मेरी मदद करो मेरी जगह पर कोई और करना चाहता है कब्ज़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब मैं 4 साल से अस्पताल के सामने रोटी बनाकर करती हूंl अब दूसरे लोग जगह पर कब्जा करना चाह रहे हैं। यह कहना था रेखा यादव पत्नी स्वर्गीय इंद्रभान का जो मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई थी।
रेखा ने बताया कि वह 4 साल से अस्पताल के सामने बीपी के पास हाथ ठेला पर रोटी सब्जी बनाकर अपना भरण-पोषण कर रही है। लेकिन उसकी जगह पर महिला रानी केवट और उसकी बहन सुशीला अवैध रूप से कब्जा कर उसे बेदखल करना चाहती है और आए दिन गाली गलौज करती है l साहब अगर मैं यहां से हट गई तो अपना पेट भी नहीं भर पाऊंगी इसलिए मेरी मदद करें l

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!