Press "Enter" to skip to content

मॉं राज राजेश्वरी समिति का एलर्जी एवं अस्थमा चिकित्सा शिविर 27 को / Shivpuri News

ग्वालियर के डॉ. दीपक चौपड़ा करेेंगें मरीजों का इलाज, कोरोना के पुराने मरीजों की समस्याओं का समाधान भी होगा उपचार

शिवपुरी। धार्मिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय मॉ राज राजेष्वरी दरबार उत्सव समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित अपने नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रंखला में 71वें चिकित्सा शिविर का आयोजन नि:शुल्क एलर्जी एवं अस्थमा रोग चिकित्सा शिविर के रूप में स्व. श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू की स्मृति में झांसी बंदूक घर के सौजन्य से आगामी दिनांक 27 मार्च को किया जा रहा है।

समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सचिव गोविन्द सिंह सेंगर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मॉ राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा नि:शुल्क एलर्जी एवं अस्थमा शिविर का आयोजन 27मार्च, रविवार को मंगलम भवन पोलोग्राउण्ड के सामने, शिवपुरी में किया जा रहा है। शिविर में रोगियों की चिकित्सा हेतु ग्वालियर मेडीकल कॉलेज में एलर्जी एवं अस्थमा विभाग के पूर्व असिस्टेण्ट प्रोफेसर डॉ. दीपक चौपड़ा अपनी टीम के साथ आ रहे है। डॉ. दीपक चौपड़ा शिविर में रोगियों का परीक्षण एवं उपचार 27 मार्च को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक मंगलम भवन शिवपुरी में करेंगे। इसके पूर्व केवल 200 मरीजों का पंजीयन शिविर स्थल मंगलम भवन शिवपुरी में 27 मार्च को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक पहिले आयें पहिले पायें की तर्ज पर किया जायेगा। रोगियों की जॉंच एवं उपचार पंजीयन क्रमानुसार ही किया जायेगा। शिविर में डॉ. दीपक चौपड़ा द्वारा सांस की जॉंच स्पायरोमीटर द्वारा नि:शुल्क रूप से की जावेगी, साथ ही कोरोना के पुराने मरीजों को आ रही समस्याओं का समाधान भी डॉ. दीपक चौपड़ा द्वारा किया जावेगा। इसके अतिरिक्त अस्थमा, फेफडो़ं की बीमारी, टी.बी. रोग, बार-बार छींके आना, बार-बार खॉसी आना, सांस लेने में तकलीफ, जुकाम बार-बार होना, थकावट जल्दी होना, मौसम बदलने पर सांस का फूलना आदि बीमारियों की जॉंच एवं उपचार डॉ. दीपक चौपड़ा करेंगे।

समिति के रामशरण अग्रवाल, डॉ. मैथिलीशरण मिश्र, अमन गोयल, कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल, रमन अग्रवाल, हरीओम गर्ग, धर्मेन्द्र जैन, सुशील गोयल, कपिल सहगल, गोपालदास बंसल, देवेन्द्र मित्तल, धनीराम सैन, अन्वे्ष सोनी, विष्णु बसंल (चाय वाले), देवकीनन्दन शर्मा, राजकुमार बिंदल, विष्णु सिंघल, राजकुमार अग्र्रवाल, विष्णु खण्डेलवाल, गोपालदास अग्रवाल, आदि ने एलर्जी एवं अस्थमा के रोगियों से शिविर में उपस्थित होकर डॉ. दीपक चौपड़ा की चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!