Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर सिंधिया को पीसीसी अध्यक्ष की मांग पर ,समर्थक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर किया आत्महत्या का ऐलान | Shivpuri News

पिछोर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। और अब सिंधियानिष्ठ नेता खुलकर मैदान में आ चुके हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के मनपुरा के युवा नेता मृतुन्जय कुशवाह उर्फ़ जय कुशवाह ने शोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से के पोस्ट अपलोड की हैं। जिसमे उन्होंने आत्महत्या का ऐलान किया है उन्होंने फेसबुक पर एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसे जनसेवक हमारे परम आदरणीय श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को अगर प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो मैं जल्द ही आत्महत्या कर लूंगा क्योंकि वह हर लोगों के पालनहार मेरी हर गरीब जनता उनके समक्ष खड़ी रहती है। और वह उनके साथ रहते हैं। मैं उनके अंदर आत्मा को जानता हूं। ये पोस्ट तीन दिन पहले पोस्ट की गईं थी। लेकिन कुछ समय बाद उस पोस्ट को हटा दिया गया हैं। इस संबंध में जब फास्टसमाचार की टीम ने जय कुशवाह से इस पोस्ट पर बात की तो उन्होंने कहा मेरे द्वारा पोस्ट तीन दिन पहले डाली गईं थी। लेकिन कल मेने वो पोस्ट हटा दी हैं। जब पोस्ट हटाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पोस्ट मेने हटा दी हैं। कारण स्पष्ट नही हो पाया बाकी उन्होने बताया कि मैने जो पोस्ट डाली हैं वो बात सही हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!