Press "Enter" to skip to content

एसडीओपी दफ्तर के सामने रखी अंबेडकर की मूर्ति, पुलिस ने की जब्त / Karera News

करैरा।‎ एसडीओपी दफ्तर के आगे पुलिस ‎सहायता केंद्र करैरा पर ‎शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात ‎अज्ञात तत्व डॉ भीमराम अंबेडकर‎ की मूर्ति रखकर चले गए। सुबह ‎ ‎ पुलिस को यह बात पता चली और ‎सहायता केंद्र पर बोरे में पैक मूर्ति‎ को जब्ती में लेकर थाने ले आई।‎ शिवपुरी जिले में महापुरुषों की‎ मूर्तियों को अवैध रूप से रखकर‎ कुछ असामाजिक तत्व माहौल‎ बिगाड़ने पर तुले हैं। पिछोर के‎ बाद अब करैरा में रात के अंधेरे‎ में अवैध रूप से मूर्ति रखी गई।‎ हालांकि पुलिस ने जाकर मूर्ति‎ जब्त कर ली है। इस दौरान मूर्ति‎ रखने वाला कोई भी शख्स सामने‎ नहीं आया। सहायता केंद्र पर‎ इससे पहले भी अन्य महापुरुष‎ की मूर्ति रखने के लिए चबूतरा‎ बना दिया था जिसे पुलिस ने हटा‎ दिया। कुल मिलाकर महापुरुषों‎ की आड़ में असामाजिक तत्व‎ माहौल खराब करने की कोशिश‎ कर रहे हैं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!