हाउर्सिंग बोर्ड में नालियां चौक, पार्क उजड़े, कर्मचारी नहीं करते साफ सफाई / Shivpuri News

शिवपुरी। तात्याटोपे नगर जनकल्याण समिति के सदस्य आज नगर पालिका पहुंचे और एक ज्ञापन नगर पालिका अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन में बताया कि तात्याटोपे नगर हाउर्सिंग वोर्ड कॉलोनी वर्तमान में नगर पालिका के अधीन हैं 15 दिसम्बर 2021 से लेकर आज दिनांक तक नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी यहां साफ सफाई करने नहीं पहुंचा। कॉलोनी में चारों ओर गंदगी फैल रही हैं नालियां व कॉलोनी की सीवर लाईन चौक हो चुकी हैं जिस कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा हैं गंदा पानी फैलने के कारण कॉलोनी वासियों का रहना दुबर हो गया हैं। वहीं कॉलोनी में स्थित पार्क भी उजड़े हुए पड़े हैं। इसलिए कॉलोनी में साफ सफाई कराई जाए व नियमित कचरा गाड़ी भेजी जाए जिससे कॉलोनी साफ एवं स्वच्छ हो सके।