शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें आगामी त्योहार होली को शांतिपूर्वक तरीके से मनाई जाने की समझाइश दी गई, एवं आगामी अन्य त्योहारों पर शांती व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरुक किया। शांति समिति की मीटिंग मे सभी लोगों से उनके क्षैत्र मे होलिका दहन किन-किन स्थानों पर किया जाना है एवं समय क्या रहेगा की जानकारी दी जिससे पुलिस व्यवस्था लगाई जा सके । मीटिंग में थानों के अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए । उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को होली एवं अन्य त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की समझाइश दी एवं जो कोई भी व्यक्ति शांति भंग करता है या किसी प्रकार का अपराधिक कृत्य करता है उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें जिससे उसके विरुद्ध पुलिस कार्यवाही की जा सके ।
आगामी त्यौहारों को लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित / Shivpuri News




