Press "Enter" to skip to content

गाय को काटा, मांस निकालकर ले जा रहे थे बेचने, पुलिस ने पकड़ा! / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर झिरी क्षेत्र से आ रही है। यहां पुलिस ने दो युवकों को मांस के साथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह मांस गाय का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर जब्त किए गए मांस को जांच के लिए भेज दिया है जिससे यह पता चल सके कि यह मांस किसका है।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि झिरी के पास गाय को काटा गया है उसका उसका गौ—मांस लेकर दो लोग बाइक से शिवपुरी की ओर आ रहे थे। यहां पुलिस को सूचना मिली जिस पर देहात व फिजीकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक पर सवार युवकों को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके पास से मांस जब्त किया गया। फिजीकल थाना प्रभारी कृपालसिंह राठौर ने बताया कि सूचना पर हमने कार्रवाई की। आरोपितों से जब पूछताछ की तो वह गोलमाल जबाव देने लगे। आरोपितों का कहना था कि यह मांस हिरण का है लेकिन प्रथम दृष्टया देखने पर यह मांस किसी जंगली जानवर का नहीं लग रहा है हो सकता है कि यह मांस गाय का हो। फिलहाल सेंपल को जांच के लिए भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!