देश सेवा व लोक सेवा के लिए रिटायर्ड फौजियों ने बनाया इण्डियन वेटरन आर्गनाइजेशन
शिवपुरी। अगर आपको कोई परेशान करता है या फिर बार—बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन या शासन आपकी कोई सुनवाई नहीं करता है तो आप घबराइए नहीं। अब आप अपनी बात इण्डियन वेटरन आर्गनाइजेशन के पास जाकर कह सकते हैं।
यह संगठन रिटायर्ड फौजियों ने बनाया है और यह संगठन परेशान लोगों की मदद के साथ देश सेवा के कार्य भी करेगा। इसके साथ ही शासन व प्रशासन तक आपकी बात पहुंचाने में मदद करके उचित कार्रवाई संगठन के सदस्यों द्धारा करवाई जाएगी। इस संगठन का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। इस संगठन का सदस्यता ग्रहण समारोह आज हुआ।






Be First to Comment