शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पहाड़ी में एक युवक की डीपी पर ताल डालते समय करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार अतवल पुत्र दयाराम यादव 33 वर्ष निवासी पहाड़ी तेंदुआ डीपी पर तार डालने गया था। जब वह तार डाल रहा था तो तार टूटकर उस पर गिर गया जिसके बाद वह डीपी से नीचे गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के यहां दो बच्चे है जिसमें 1 लड़का है जिसकी उम्र 9 साल है व एक लड़की है जिसकी उम्र 14 वर्ष है।






Be First to Comment