Press "Enter" to skip to content

मेडिकल कॉलेज में जानकी सेना का भव्य सुंदरकांड गरिमामय ढंग से संपन्न / Shivpuri News

डॉक्टर शैलेंद्र के यहां हुआ 409 वां सुंदरकांड

शिवपुरी। जानकी सेना संगठन द्वारा प्रति शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय महा अभियान सुंदरकांड के अंतर्गत मां जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में आयोजित सुंदरकांड करने का क्रम जारी है। इसी क्रम में जानकी सेना संगठन का भव्य विशाल “409” वा डॉक्टर्स सुंदरकांड डॉ. शैलेन्द्र रावल (कम्युनिटी मेडिसिन) के यहां श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में भव्यता के साथ हुआ। इस मौके पर मां जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के सदस्यों के अलावा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों की भारी भीड़ मौजूद रही।

संगठन की घर-घर श्रृंखला के 104 वे भव्य आयोजन में भी भारी संख्या में लोगो ने अपने घर से सुंदरकांड कर व्हाट्सएप के माध्यम से मां जानकी सेना संगठन की सोशल साइट पर फोटो अपलोड किए।

मेडिकल कॉलेज में हुए सुंदरकांड आयोजन के तत्पश्चात संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर हुए नकुल राठौर, भूरा रावत, वीर सिंह रावत, दिलीप वर्मा, ऋतिक यादव, प्रताप परिहार, केशव राठौर, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, सौरव रघवंशी, रोहित पटेरिया, अजय माहौर, दीपक शर्मा, प्रीतेश दीक्षित, अनूप भटनागर ,अरविंद राठौर आदि लोगों ने सहर्ष भाव से सदस्यता ग्रहण की। विगत दिवस हुए भव्य विशाल आयोजन के लिए आयोजक शैलेंद्र रावत का पूरे संगठन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए राम दरबार भेंट किया गया। आपको बता दें कि मां जानकी सेना संगठन द्वारा जो राष्ट्रीय महा अभियान सुंदरकांड चलाया जा रहा है उसके अंतर्गत अभी बीते दिनों विद्यार्थी सुंदरकांड हुआ और उसी क्रम में अब डॉक्टर्स सुंदरकांड का आयोजन किया गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!