शिवपुरी। करैरा के सागरताल में चबूतरे पर दीपक रखने को लेकर विवाद हो गया। महिला सपना (24) पत्नी आकाश वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 मार्च की शाम 6 बजे मेहरानी माता के चबूतरे पर दीपक रखने गई थी। वहां मौजूद जनवेद, अटल, बलवंत जोशी ने कहा कि हमारे खेत की जमीन में चबूतरा है, यहां दीपक नहीं रखने देंगे। तीनों गालियां देने लगे और जनवेद ने हाथ मरोड दिया और अटल व बलवंत ने लात घूसों से पीटा।




