शिवपुरी। करैरा में अपनी बहन के घर रहन आई 16 साल की नाबालिग लापता हो गई है। पुलिस ने संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सरोज खटीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 साल की छोटी बहन 6 मार्च को झांसी से मेरे घर रहने आई थी। 8 मार्च की दोपहर 12 बजे मुझसे बीच वाली बहन रिंकी के घर बीज भंडार रोड करैरा जाने की कहकर चली गई। करीब एक घंटे बाद रिंकी के घर गई तो वहां छोटी बहन नहीं मिली। कई जगह तलाश किया तो पता नहीं चला। सरोज ने राजकुमार आदिवासी निवासी खांदी थाना तालबेहट जिला ललितपुर पर शंका जताई है।
बहन के घर आई 16 साल की नाबालिग लापता / Shivpuri News




