Press "Enter" to skip to content

7 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार / Shivpuri News

 

शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देशन में जिले में नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ किल ड्रग्स अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में देहात थाना द्धारा कार्रवाई करते हुए 2 स्मैक तस्करों को 70 ग्राम स्मैक कीमत करीबन 7 लाख रूपए व एक बाइक के साथ दबोचा है।

थाना प्रभारी देहात विकास यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो लोग एक बाइक पर गुना तरफ से स्मैक लेकर शिवपुरी मे खपाने वायपास होते हुए आ रहे है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी देहात द्धारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जिस पर से एक विशेष पुलिस टीम तैयार कर मुखबिर के बताए स्थान गुना नाका से आईटीआई चौराहा पर पहुंचकर वाहन चैकिंग शुरु की गई, चैकिंग के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक बाइक आती दिखी जिसे रोका तो उसमे दो व्यक्ति बैठे मिले, जिनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमत 7 लाख रुपए की जब्त की गई, बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी देहात निरी. विकास यादव, उनि. अशोक जोसी, सउनि. वी.एस. जादौन, प्रआर. विनय कुमार, हरिकृष्ण, आर. भरत मीणा, गजेन्द्र, दिनेश कुमार, चालक सुनील जाट, की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!