शिवपुरी। एसपी को दिए आवेदन में ग्राम लिलवारा तहसील कोलारस की रहने वाली महिला ने बताया कि 5 अगस्त को रात 9 बजे पड़ोस में रहने वाला महेंद्र पुत्र समरू जाटव शराब पीकर घर में घुस आया और चाचा, ससुर के साथ गाली—गलौंज कर मारपीट कर दी। उसी समय मैं चाचा व ससुर को बचाने आई तो महेंद्र ने मेरे साथ भी मारपीट कर दी और बुरा काम करने की कोशिश की। शोर—शराबा सुनकर मेरे पति आ गए और बड़ी मुश्किल से मुझे बचाया। मामले को लेकर थाना बदरवास में भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। घटना के बाद आरेापित दोबारा उसके घर आया और गाली—गलौंज कर बोला कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। आरोपित लगातार उनके घर पर आकर गाली—गलौंज करता है इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।
साहब…! पड़ोसी ने की जबरदस्ती, पति, ससुर व चाचा की भी कर दी मारपीट / Shivpuri News




