शिवपुरी। यातायात पुलिस एवं नगर पालिका शिवपुरी द्धारा शहर के पुराना बस स्टैंड पर कार पार्किंग बनाई गई थी एवं गुरूद्धारे से लेकर माधव चौक चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र में नो कार पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए थे। इसके बाद अनाउंसमेंट भी किया गया कि यहां पर कार पार्क नहीं करना है पुराना बस स्टैंड पर कार पार्किंग उपलब्ध है वहां कार पार्क करना है। जिसके बावजूद भी कार मालिकों द्धारा सड़क पर ही कार पार्क की जा रही है जिसके चलते आज यातायात पुलिस द्धारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से 15 कार वालों के खिलाफ ई- चलानी नोटिस जारी किए गए हैं जिसे 5 दिवस में जमा न करने पर संबंधित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिसके बाद न्यायालय द्धारा सम्मन वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जाएंगे।
इनके कटे ई चालान
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर सतीश पुत्र गुलाबसिंह निवासी वार्ड नं. 36, संजय कॉलोनी शिवपुरी, पवनसिंह पुत्र राधाकृष्ण सिंघल निवासी नाई की बगिया, मोहन शर्मा पुत्र सुरेशचंद शर्मा निवासी बीज गोदाम के पास मनियर ग्वालियर, रमेश कुशवाह पुत्र किशनलाल निवासी मोतीबाबा रोड, सौरभ पुत्र राजेंद्र सरैया निवासी राजेश्वरी रोड जड़ी बूटी भवन के पीछे, शुभम गोयल पुत्र अमन गोयल निवासी वार्ड नं. 7, जेएन लोधी पुत्र अनारत सिंह लोधी निवासी राजेश्वरी रोड, इलियास पुत्र मुन्ना खान निवासी वार्ड नंऋ 32, राहुल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी कटरा मोहल्ला,संदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी, आशीष अग्रवाल पुत्र शिवकुमार अग्रवाल निवासी वार्ड नं. 28 अरूण कुटीर इंद्रा कॉलोनी, जितेंद्र राठौर पुत्र जगदीश प्रसाद राठौर निवासी कमलागंज एबी रोड, गौरव शर्मा पुत्र बृजबल्लभ शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी के ई चालान कटे।






Be First to Comment