शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम लोहादेवी में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुमेर पुत्र हीरा 33 वर्ष निवासी लोहादेवी कबाड़े का काम करता था। परिजनों ने बताया कि आज से लगभग 7—8 साल पहले भी सुमेर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और उसे ब—मुश्किल बचाया गया। सुमेर इस समय बेरोजगार चल रहा था और वह शराब, जुआ का आदी भी था। 11 मार्च को सुमेर अपने घर पर ही था दिन में वह खाना खाकर घर में सो गया। सुमेर की पत्नी खेत पर काम करने चली गई व उसके बच्चे बड़े भाई के घर खेलने गए हुए था। शाम के समय जब सुमेर की मां बड़े भाई के यहां से बच्चों को लेकर पहुंची तो देखा कि सुमेर का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जिसे देखकर वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पड़ौसी आ गए जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका—मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।






Be First to Comment