शिवपुरी- सामाजिक रूप से समाज को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाए जाने की दृष्टि से ग्वाल समाज सोसायटी का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर ग्वाल समाज सोसायटी की बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में मार्च माह में आयेाजित होने वाली बैठक 6 मार्च के स्थान पर अपरिहार्य कारणाों से 13 मार्च को लुधावली में दोप.1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जावेगी। जानकारी देते हुए राजू ग्वाल ने बताया कि सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक संपन्नता की दृष्टि से ग्वाल समाज सोसायटी का निर्माण किया जा रहा है जिसे लेकर लगातार समाज की छावनियों लुधावली, घोसीपुरा और ठकुरपुरा में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में यह बैठक 6 मार्च को लुधावली में आयेाजित की जानी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह बैठक आगामी रविवार 13 मार्च को दोप.1 से 3 बजे तक लुधावली छावनी में आयोजित की जावेगी। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर सामाजिक सशक्तता पर बल दिया जाएगा और ग्वाल समाज सोसायटी निर्माण को लेकर समाज एकत्रीकरण भी किया जाएगा।
ग्वाल समाज सोसायटी की बैठक अब 13 को / Shivpuri News




