Press "Enter" to skip to content

धमकी के डर से बस चालक ने की थी आत्महत्या, दंपती पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में रायश्री रेलवे स्टेशन के पास बस चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बस चालक हेमंत बैरागी पुत्र मुकेश बैरागी निवासी बदरवास ने 30 जनवरी 2022 को रायश्री रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की। मृतक के पिता मुकेश बैरागी, चाचा जगदीश बैरागी, भाई विवेक बैरागी सहित अनावेदक उर्मिला जाटव व जनवेद जाटव के बयान लिए। मृतक हेमंत बैरागी के सुसइड नोट की हैंडराइटिंग की पहचान पंचनामा, पीएम रिपोर्ट एवं अभी तक की जांच के आधार पर पता चला है कि गुर्जर बस चालक हेमंत बैरागी ग्राम बसाई की रहने वाली महिला उर्मिला व उसके पति जनवेद के संपर्क में आया और इन दोनों से उसका पैसे का लेनदेन हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!