Press "Enter" to skip to content

दोस्ती में धोखा, जमीन का सौदा किया दोस्त से, बेच दी दूसरे को, 16 लाख की धोखाधड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मैंने अपने दोस्त से जमीन का सौदा किया था। सौदा हो जाने के बाद उसे जमीन के रूपए दे दिए लेकिन उसने जमीन किसी और को बेच दी। अब न तो वह जमीन दे रहा है और न ही रूपए। आप मामले में कार्रवाई करवाएं।
एसपी को दिए आवेदन में लाखन पुत्र गजराजसिंह कुशवाह निवासी ग्राम सतनबाड़ा ने बताया कि सकलपुर में उसकी भूमि जो कृष्णकुमार और संजीव कुमार बालदेवी सुषमा के पिता राजकुमार के नाम थी। राजकुमार की मौत के 15 फरवरी 2016 में हो गई थी। जिसके बाद उक्त भूमि के वारिस कृष्ण कुमार से भूमि का सौदा 21 लाख 50 हजार 500 रूपए में तय हुआ था जिसकी लिखा—पढ़ी भी करवा ली गई थी और 5 लाख रूपए भी एडवांश के तौर पर दिए। इसके बाद धीरे—धीरे 8—9 बार में कृष्ण कुमार के खाते से 11 लाख 29 हजार 583 रूपए नेफ्ट किए। जब कृष्ण कुमार की जमीन का नामांतरण हो गया तो उसने यह जमीन महरवान रावत निवासी ग्राम कांकर को बेच दी। जिस पर कृष्ण कुमार ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर जमीन के नाम से 16 लाख 29 हजार 583 रूपए लेकर जमीन दूसरे के नाम कर दी। मामले को लेकर पफरियादी नेकृष्ण कुमार पुत्र रामकुमार निवासी सांच जिला केथल हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!